भाजपा की जिलामंत्री शालिनी कनौजिया के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, एक फरार।


भाजपा की जिलामंत्री शालिनी कनौजिया के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, एक फरार।

अक्षय मेल अमेठी।

रायबरेली । भाजपा जिलामंत्री शालिनी कनौजिया  चिकित्सक पति डाँ. बीरबल  को सबक  सिखाने के लिए 07सितंबर2019 को वादी डॉ.बीरबल निवासी सी-563 आवास विकास कालोनी इंदिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ( वरिष्ठ फिजीशियन  जिला चिकित्सालय ) ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 05-09-2019  को मेरे घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार 02 युवको  ( नाम पता अज्ञात ) ने फायरिंग की। इस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या-773/2019 धारा-307/506 भादवि पंजीकृत किया गया था। 12 सितंबर 2019 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरखास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त भूपेंद्र सिंह उर्फ नान्हू पुत्र राजबली सिंह निवासी सिंह नगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त चन्द्र प्रकाश दुबे उर्फ रिंकू पुत्र गजाधर दुबे निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली फरार/वांछित चल रहा हैं जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रुपये- 10,000/- का इनाम घोषित किया गया है। गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि यह अभियुक्त रिंकू दुबे ने मॉडल शॉप में यह बताया था कि मैं कुछ दिनों पूर्व एक मरीज को दिखाने डॉक्टर बीरबल के पास गया था जिन्होंने नंबर आने पर दिखाने को कहा मेरे द्वारा जल्दी देखने की बात कहने पर भगा दिया था, तभी हम लोगों ने डॉक्टर को सबक सिखाने की बात सोची थी ताकि वह जान जाये कि मैं कौन हूं। दिनांक 05सितंबर2019 को मैं मोटरसाइकिल चला रहा था जब डॉक्टर बीरबल के घर के सामने पहुँचकर मोटरसाइकिल से उतरकर रिंकू ने 02 फायर उनके घर के दरवाजे पर पहुंच कर किया था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- भूपेंद्र सिंह उर्फ नान्हू पुत्र राजबली सिंह निवासी सिंह नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उपनिरीक्षक उमेश यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार अवस्थी थाना कोतवाली नगर रायबरेली, आरक्षी लक्ष्मीकांत थाना कोतवाली नगर रायबरेली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ