अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट - मनीष मिश्र
प्रतापगढ़।जिले में बेख़ौफ हुए बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर हुई धाँय धाँय। मुठभेड़ में पच्चीस हजार का शातिर इनामियां बदमाश गुफरान हुआ घायल पुलिस ने किया गिरफ्तार जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। बीते दस दिनों पहले एक सितंबर को लालता शर्मा मर्डर केस में वांछित चल रहा था शातिर बदमाश पुलिस कर रही थी तलाश। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर साथी बदमाश हुआ फरार। पुलिस रिमांड में सुलझ सकती है कई और आपराधिक घटनाओं की गुत्थी। दूसरे साथी बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस। जिले के कप्तान अभिषेक सिंह एसटीएफ में रहते हुए पहले ही डेढ़ लाख के शातिर बदमाश को ढेर कर बन चुके हैं एनकाऊंटर स्पेशलिस्ट। फतनपुर कोतवाली के नाहरपुर का पूरा मामला।

0 टिप्पणियाँ