अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़।विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के पंडरी ज़बर नाले से जाफरपुर क़ब्रिस्तान तक कच्चे रास्ते की हालत बहुत जर्जर है जिसको लेकर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शम्स तबरेज ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र के माध्यम से अधिकारीयों को अवगत कराया।
अवध विकास मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शम्स तबरेज ने कहा कि बरसात की वजह से बीच बीच में रास्ते की मिट्टियां बह गई हैं।और बारिश के दौरान रास्ते में पानी भर जाता है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को वर्षों से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । बारिश के दौरान रास्ते में पानी भरने से एक दूसरे गांव का संपर्क टूट जाता है, शम्स तबरेज ने आगे ये भी कहा कि अगर एक महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू ना कराया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे

0 टिप्पणियाँ