नहर पटरी पर पड़ी कंक्रीट से नागरिकों का चलना दूभर ,जिम्मेदार मौन


नहर पटरी पर पड़ी कंक्रीट से नागरिकों का चलना दूभर ,जिम्मेदार मौन

अक्षय मेल समाचार

 शुकुल बाजार ,अमेठी।कस्बा के प्राचीन हनुमान मन्दिर रोड मार्ग  से किश्ती नगर तक सड़क पर वोलडर गिट्टी पडे हुए करीब दो महीने हो गया है परंतु अभी तक इस पर रोलर नहीं चलाया गया है जिसके कारण राहगीरों का उधर से निकलना दूभर हो रहा है परंतु जिम्मेदार लोग इसे देखते हुए भी मौन साधे हुए हैं सूत्रों के मुताबिक सड़क का निर्माण जिला पंचायत निधी से कराया जा रहा है बडी बडी गिट्टी पडे होने के कारण सुबह शाम उधर से निकलने वाले छात्र-छात्राओं एवं अन्य नागरिकों को भारी परेशानी होती है इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कार्य करा रहे ठेकेदार से भी कहा गया परंतु  ओर किसी का ध्यान नहीं गया क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग पर तत्काल रोलर चलाया जाए जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ