अक्षय मेल रायबरेली
रायबरेली 06 सितम्बर, 2019प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार,
कृषि निर्यात श्रीराम चौहान रायबरेली मण्डी समिति के सचिव नीरज नाथ से मण्डी की व्यवस्थाओं एवं जानकारी ली। राज्यमंत्री द्वारा कार्यालय एवं मण्डी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि मण्डी की साफ - सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा व्यापारियों की समस्याओं के बारे में भी जाना उन्होंने कहा कि मण्डी में मूल-भूत पीने का पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था को भी दुरूस्त रखा जाये। उन्होंने कहा कि धान की खरीद शुरू होने वाली जिसमें किसानों को कोई दिक्कत का समाना न करना पड़े।
सरकार का लक्ष्य की किसानों की आय दुगनी हो।
इस मौके पर मण्डी सचिव नीरज नाथ आदि मण्डी समिति के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ