रायबरेली ।। परिवहन विभाग में समन शुल्क में भारी इजाफा किया गया जिससे आम जनता के गले नहीं उतर रही है । परिवहन विभाग द्वारा लागू किया गया अधिनियम के अंतर्गत जारी किए गए विभिन्न धाराओं के दंड शमन शुल्क के प्रति वाहन के सभी पत्रों की समुचित दुरुस्त अनिवार्यता, साथ ही साथ में हेलमेट सीट बेल्ट का अनुपालन हर हाल में सभी मोटर वाहनों को करना है नहीं तो आपको भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा
इसी क्रम में आज सिविल लाइन चौराहा रायबरेली में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट के चालक एवं बिना सीट बेल्ट के चालक का मोबाइल के जरिए चालान किया गया । अवध राज गुप्ता ( पीटीओ ) से हमारे संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने बताया कि हर सप्ताह में 2 दिन वाहन चेकिंग करना अनिवार्य है जिसमें वाहन कागज के साथ-साथ जो अहम जरूरी है हेलमेट और सीट बेल्ट पर विशेष जोर दिया जाएगा और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक भी किया जाएगा जिससे सड़क हादसों में जो सर फटने से ज्यादा से ज्यादा मौतें हुई है इन्हें कंट्रोल किया जाए ।
चेकिंग अभियान ट्राफिक डायरेक्टर द्वारा निर्धारित किया जाता है अभी तक मैंने 70 के आसपास वाहनों का चालान किया जो कि जिले में 1 दिन में लगभग 164 वाहनों का चालान का टारगेट दिया गया है। चेकिंग के दौरान अवध राज गुप्ता ( यात्रीगण अधिकारी ) के सहयोगी विनीत पांडे, शेर सिंह, तीर्थराज, राकेश आदि मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ