बिजली विभाग के अधिकारियों से मारपीट में छः के खिलाफ मुकद्मा दर्ज


बिजली विभाग के अधिकारियों से मारपीट में छः के खिलाफ मुकद्मा दर्ज

 अक्षय मेल समाचार/नीलम

महराजगंज/ रायबरेली।बुधवार को क्षेत्र के ढोढे़ का पुरवा मजरे पाली में बकाया बिल पर कनेक्शन काटने गये अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की जिसमें गुरूवार को एसडीओ की तहरीर पर छः लोगो के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया है।
बताते चलें कि बुधवार को एसडीओ आशीष श्रीवास्तव व जेई दीपक वर्मा सहित बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया बिल को लेकर ढोढे का पुरवा मजरे पाली में कनेक्शन काटने की कार्यवाही करनी थी। पुलिस को दी गयी तहरीर में एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काटने की बात को लेकर समर बहादुर, अर्जुन कुमार, चन्द्रशेखर , नरेन्द्र बकायेदार उन्हे धमकाने लगे तभी छः लोग आये और उनको व जेई सहित कर्मचारियों को बंधक बनाकर कर लाठी डण्डों व लात घूसों से पीटने लगे और सरकारी कागजात भी फाड़ दिये व जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके चलते विभाग के कर्मचारियों में भय व्याप्त है। मामले में कोतवाली पुलिस ने गावं के सुरेश कुमार बीडीसी, संदीप उर्फ बाबा, संदीप का भाई, मनोज, अखिलेश व गुड्डू यादव के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित कई धाराओ में मुकद्मा पंजीकृत किया है।

साथ होती पुलिस तो न होती पिटाई 
इनसेटः-
विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत कनेक्शन काटने की कार्यवाही के समय पुलिस को साथ न ले जाना भारी पड़ गया। क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यवाही के समय पुलिस बल साथ ले जाने की छूट दे रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी नोटिस व जानकारी के अचानक कनेक्शन काटना नियम विरूद्ध है। वहीं आम चर्चा यह भी है कि विभाग के कर्मचारी कनेक्शन काटने का दबाव बनाकर सुविधा शुल्क की मांग करते हैं जहां से उन्हे सुविधा शुल्क प्राप्त हो जाता है या किसी नेता का दबाव होता है वहां पर कार्यवाही नही होती। क्षेत्र में इस बात की आम चर्चा है कि कहीं लेन देन को लेकर तो नही हुई मारपीट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ