अक्षय मेल समाचार/मनीष मिश्र
प्रतापगढ़
मदाफरपुर।सराय रजई ।कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को सराय रजई स्तिथ विजय बहादुर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में बने दो कमरे के भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है । उन्होंने कहा सभी दानों में विद्या का दान श्रेष्ठ है। जबकि भवन के अभाव में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।इस दृष्टिकोण से भवन निर्माण जरूरी था। आये हुए अतिथियों को माला पहना कर कुँवर बहादुर सिंह ने स्वागत किया ।उद्घाटन,समारोह की अध्यक्षता चन्द्र प्रताप सिंह ने किया और मंच का संचालन विद्यालय के प्रबन्धक राजीव सिंह (मुन्ना) ने किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओं पर आधारित नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि डॉ ए के सिंह, एसडीएम डीपी सिंह, कुँवर बहादुर सिंह,राकेश सिंह, संजय सिंह,विजय तिवारी, राकेश सिंह, अरूण प्रताप सिंह ,अशोक सिंह दरछुट,अजय सिंह ,राजेश मौर्य,जगदीश प्रसाद मिश्रा , शिव कुमार चौरसिया, सुशील वर्मा,संजय सिंह विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ