टिकैत के सिपाहियों ने शासन के रवैये के प्रति दिखाया आक्रोश


टिकैत के सिपाहियों ने शासन के रवैये के प्रति दिखाया आक्रोश



अक्षय मेल समाचार  /प्रभाकर   तिवारी



 तहसील रामसनेहीघाट मे     अवारा  पशु व किसान सम्मान निधि न आने को लेकर 
 भाकियू टिकैत  के बनीकोडर ब्लॉक अध्यक्ष राजकरण वर्मा ने पूर्व मे उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर छुट्टा जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान एवं किसान सम्मान निधि का पैसा अब तक किसानों के खाते में न आने अनुचित बताते हुए कहा था कि 3 सितंबर तक इन जानवरों को आश्रय स्थल न भेजा गया तो किसान यूनियन तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा लेकिन आज तक अभी किसानो का काम नहीं किया गया,
इससे क्षुब्ध होकर आज किसान तहसील परिसर मे धरने पर बैठ गए, धरने को संबोधित करते हुए शान्ति भूषण सिंह व प्रभाकर तिवारी ने ने कहा था कि सरकार द्वारा आश्रय स्थल खोलने का दावा किया जा रहा है, फिर भी छुट्टा जानवर न केवल फसलों को चर रहे हैं बल्कि सड़कों पर घूम कर सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने में लगे हैं। उन्होंने इन सभी छुट्टा जानवरों को गो आश्रय स्थल भेजे जाने की मांग किया था इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि के तहत ज्यादातर किसानों को अब तक पैसा ना मिलने पर उन्होंने इसे वोट की राजनीति करार देते हुए कहा था कि चुनाव के पहले तो लोगों के खातों में पैसे भेज दिए गए लेकिन उसके बाद किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ब्लाक अध्यक्ष राज करन वर्मा ने बताया कि  हमारे द्वारा पूर्व मे दिए गए ज्ञापन का अभी तक न तो हमारा कोई काम हुआ है और न ही सुबह से किसी अधिकारी ने हमारी बात सुनी है कि हम तहसील परिसर में किस लिए बैठे हैं शाम  के पांच बज चुके हैं तहसील अधिकारी अभी तक हमारे धरना स्थल पर नही आए है और हम शाम तक  कुछ भी निर्णय ले सकते है जिसमे सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी बैठक में आए जिला के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा व शुभम सिंह ने बताया हम सब लोग मजदूर किसानो ने अपने हक अधिकार के लिए ये कदम उठाया है और यह लडाई आप पार कि लडी जाएगी इस मौके पर जिला महा मंत्री हौसिला प्रसाद ब्लाक अध्यक्ष राज करन वर्मा ब्लाक महामंत्री संजय कुमार पांडे ब्लाक उपाध्यक्ष राधे श्याम शांति भूषण सिंह आनंद कुमार देवनाथ कधई लाल उमापति राजेश सिंह प्रदीप ज्ञानी जितेन्द्र अशोक वर्मा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ