दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र।
प्रतापगढ़ । जनपद में अपराधी और चोरों का आतंक पूरी तरह से व्याप्त हो गया है । पुलिस का भय अपराधी एवं चोरों को नहीं रह गया है । जनपद में आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो गई है ।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उगई शाहपुर गांव में छत के सहारे घुसे चोरों ने 2लाख नगदी और 14 लाख के जेवरात चोरी कर फरार हो गए । घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई कि घर से सारे जेवरात व नगदी चोरों ने साफ कर दिया है । इस मंजर को देखकर परिजनों के होश उड़ गए । गृहस्वामी ने घटना की सूचना आसपुर देवसरा पुलिस को दी तो मौके पर डायल हंड्रेड पुलिस जांच को पहुंची उगई शाहपुर गांव निवासी लाल सिंह साधन सहकारी समिति के रिटायर्ड सचिव हैं । बीती रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे । घर के भीतर एक कमरे में बहू और नातिन सो रहे थे। लगभग मध्यरात्रि में छत के सहारे घुसे चोरों ने समूचा घर साफ कर डाला । घर के लिंटर के लिए रखें दो लाख नगद समेत बहू के जेवरात तथा नातिन की शादी के लिए रखे गए जेवरात जिनकी कीमत लगभग 14 लाख बताई जाती है आराम से चोरी कर के फरार हो गए चोरों ने बेहद सफाई से और आराम से अपने काम को अंजाम दिया घरवालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी सकी इसकी सूचना ग्रामीण पुलिस को दी लेकिन 4 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई थी जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त था घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने एसपी से पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की थाने की पुलिस घटनास्थल पर जांच करने को पहुंची इस बाबत थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा से बात की गई उन्होंने कहा कि चोरी की जानकारी हुई है स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख दिया जा रहा है तथा जल्द से जल्द चोरी के घटना की पुलिस जांच कर चोरों को पकड़ने का कार्य करेगी ।

0 टिप्पणियाँ