राज्य महिला आयोग सदस्य आज करेंगी जन सुनवाई
बाराबंकी । रामधीरज यादव
जिला प्रोबेशन अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि कुमुद श्रीवास्तव सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा 18 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 11 बजे राजकीय गेस्ट हाउस बाराबंकी में महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, अपहरण, घरेलू हिंसा आदि से सम्बन्धित घटनाओं के प्रकरणों की जनसुनवाई की जायेगी। जिन पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या सदस्य महोदया के समक्ष प्रस्तुत करनी हो वे 18 सितम्बर, 2019 को राजकीय गेस्ट हाउस बाराबंकी में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर अपनी समस्या को प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर सकती है।

0 टिप्पणियाँ