पीड़िता को न्याय के लिए कोर्ट का लेना पड़ा सहारा


पीड़िता को न्याय के लिए कोर्ट का लेना पड़ा सहारा

राम बरन यादव

जायस/अमेठी


जिले के जायस कोतवाली में एक विवाहिता से जबरन उसके  घर पर घुसकर रेप करने और डराने धमकाने एवम कही शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देने  के मामले में अंततः पुलिस ने अदालत के आदेश पर घटना के दो महीने बाद  पीड़िता की तहरीर पर रेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी  के अनुसार आज से  लगभग  दो माह पहले नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक 35 वर्षीय विवाहिता के साथ दिन दहाड़े रेप हुआ था ।घटना के समय पीडिता का पति मज़दूरी करने गया था तथा उसके बच्चे पड़ोस में पढ़ने गये थे  आरोपी ने न सिर्फ विवाहता के साथ जबरन दुष्कर्म किया बल्कि उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी साथ ही मारपीट भी किया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसे थाने से ही टरका दिया तब उसने 28 जून को पुलिस अधीक्षक अमेठी कार्यालय में गुहार लगाई लेकिन वहॉ भी उसे सिर्फ आश्वासन ही  मिला अंततः में विवाहिता को अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा।अदालत के निर्देश पर पुलिस ने घटना के दो महीने बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पप्पू उर्फ     शाकिर अली पुत्र मक्कू निवासी गड़रियन का पुरवा चकधौरहरा थाना मिल एरिया रायबरेली के खिलाफ यह मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया है मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  को सौंपी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ