दीवाल गिरने से एक वृद्ध की मौत महराजगंज रायबरेली


दीवाल गिरने से एक वृद्ध की मौत
महराजगंज रायबरेली

 अक्षयमेल समाचार


रायबरेली।लगातार कई दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते एक कच्ची दीवार गिर गयी जिसके मलबे के नीचे दब कर बैठे एक वृद्ध की मौत हो गयी। वृद्ध की मौत की खबर से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गयी है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के अमिलिहा मजरे पिण्डारी कला की है। सुबह 8ः30 बजे राम आसरे 68 पुत्र उजागर अपने घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे बैठे हुए थे तभी उनकी कच्ची दीवाल भरभरा कर गिर गयी जिसके मलबे के नीचे राम आसरे दब गये। चीख पुकार सुनकर इकठ्ठा हुए लोगो की कड़ी मसक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया किन्तु जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गयी थी। वृद्ध की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ