अक्षय मेल समाचार
शुकुल बाजार, अमेठी ।क्षेत्र में बरसात ना होने से आमजन गर्मी से व्याकुल था विगत दिनों से भयंकर गर्मी सभी को रुला कर रख दिया बरसात ना होने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल सूख रही थी किसान महंगे डीजल से सिंचाई कर परेशान हो चुका था क्षेत्र में बारिश होने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने के लिए प्रयास किए लेकिन बृहस्पतिवार की शाम काले बादलों ने घेर लिया देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी बारिश से उमस में कमी आई खेतों में पानी लगा फसलों के साथ-साथ किसानों के चेहरे की रंगत बदल गई लेकिन मौसम की मेहरबानी से क्षेत्रवासियों की मुसीबत बढ़ा दी जल निकासी की व्यवस्था ना होने से जगह-जगह जलभराव हो गया

0 टिप्पणियाँ