प्रधानाध्यापक के उपर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने किया अरेस्ट



प्रधानाध्यापक के उपर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने किया अरेस्ट

दैनिक अक्षय मेल समाचार
      शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर ।जनपद हलियापुर थाना क्षेत्र का है जहाँ बाराबंकी जिले का रहने वाला शिवकुमार हलियापुर कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। शिवकुमार हलियापुर कस्बे में ही तिरहुत मोड़ पर एक घर में किराये पर रहता है।उसी घर में एक और महिला अपने पति के साथ किराये पर रहती थी।आरोप है कि बीती 3 सितम्बर को महिला घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए प्रधानाध्यापक शिवकुमार ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला।महिला का पति वापस आया तो उसने अपने पति को रो रोकर पूरी दास्तान सुनाई। जिसके बाद पीड़ित महिला का पति थाने पहुंचा और आरोपी प्रधानाध्यापक शिवकुमार के खिलाफ हलियापुर थाने में शिकायत की।पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी लगते ही शिवकुमार घर छोड़कर फरार हो गया था,लेकिन पुलिस ने अपनी तलाश जारी कर रखा था अचानक कल देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ