अक्षय मेल समाचार/ सुशील तिवारी
तिलोई/अमेठी-
पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार आज मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई कस्बे में स्थित एस पी एन इंटर कॉलेज में जाकर कोतवाली मोहनगंज पुलिस द्वारा बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों के संबंध में तिलोई के एस पी एन इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा रैली निकालकर जागरूक अभियान चलाया गया।
मोहनगंज थानाध्यक्ष ने कहा है कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर तथा हिंसात्मक घटना करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ऐसी किसी भी अफवाह का समर्थन न करें बच्चा चुराने की अफवाह से सावधान रहें आप को डराना व पुलिस का ध्यान भटकाना चाहते है।
अमेठी जिले मे फैली इस बच्चा चुराने की खबर पर कहा कि इसमे सत्यता कुछ नही केवल अफवाह है लोगो को डराया जा रहा है सच्चाई कही कुछ नही है इस लिए अफवाहो से बचने की आवश्यकता हैं। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले लोगों से कडाई से निपटा जाना चाहिए बच्चो को पकडने की खबर मे झूठ के शिवा कुछ नही है।
बच्चा चोरी की खबरे केवल अफवाह है समाज मे भय पैदा किया जा रहा है आज तक न किसी का बच्चा चोरी हुआ है और न किसी ने देखा है सावधान रहने की जरूरत समाज विरोधी तत्व अशांति फैलाने मे लगे है इस झूठी अफवाह से बचे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह उप जिला अधिकारी तिलोई सुनील कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी मोहनगंज राजेश कुमार सिंह प्रिंसिपल एस पी एन इंटर कॉलेज प्रेम कुमार मिश्रा की मौजूदगी रही

0 टिप्पणियाँ