अक्षय मेल समाचार
इन्हौना अमेठी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा तिलोई में प्रधानमंत्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के अमेठी जिला प्रभारी अभय सिंह नारे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश के हित के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया है धारा 370 जैसे अहं काम करके देश में नया इतिहास रचा है हिंदू युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह पिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के हित में कार्य किया है प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उत्तम सिंह हिमांशु अवस्थी राहुल अखिलेश तिवारी सहित सीताराम सुखी रोशन लाल गुड्डा देवी खेलावन छोटे राधेश्याम सहित काफी लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और मिष्ठान का वितरण भी किया ।

0 टिप्पणियाँ