दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव कुमार यादव
जनपद प्रयागराज मऊआइमा थाना अंतर्गत बागी गांव के मोहम्मद हफीज उम्र 74 वर्ष इलाहाबाद दवा लेने गए थे दवा लेकर शाम को रोडवेज बस से घर वापस आ रहे थे कि मऊआइमा ब्लाक के सामने बस कंडक्टर व ड्राइवर को बगैर बताए हुए चलती हुई बस से नीचे उतरने लगे बस की स्पीड होने के नाते नीचे गिर गए जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मऊआइमा थानाप्रभारी अनिल सिंह यस आई शिवराम मैं फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों को सूचना दी मृतक की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया सभी लोग दहाड़े मारकर रोने लगे किसी तरह रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन लाश को लेकर घर चले गए

0 टिप्पणियाँ