अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर ।जनपद में अपराधिक घटनायें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह जहाँ बाग़ में कुछ दरिंदो ने अज्ञात महिला की हत्या कर शव फेंक कर फरार हो गये थे वही शाम होते होते संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव पेड़ से लटकता दिखाई पड़ने से हड़कम्प मच गया।क्षेत्र पंचायत सदस्य के शव को देखने से ही पता लग रहा था कि जैसे उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया हो।फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और हत्या का सुराग लगाने में जुट गई है।मामला लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव का।जहाँ आज शाम गांव के बाहर एक बाग़ में घास काटने गई एक महिला को पेड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतीक सिंह उर्फ़ शेरू का शव लटकता दिखाई दिया।शव देखते ही उसने ग्रामीणों को सूचना दी।क्षेत्र पंचायत सदस्य के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया हो। जिस समय ये घटना हुई उस समय प्रतीक की माँ मायके गई हुई थी और एक भाई है जो मंदबुद्धि है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और हत्या का सुराग लगाने में जुट गई है।

0 टिप्पणियाँ