अक्षय मेल समाचार /प्रभाकर तिवारी
रामसनेहीघाट ,बाराबंकी।प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गई विद्युत दर के विरूद्ध जंग का ऐलान करते हुए प्रदेश भर मे भाकियू टिकैत के सिपाहियो ने राष्टीय आवाहन पर तहसील कार्यालय पर मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा,उसी क्रम मे आज तहसील रामसनेहीघाट मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम किशोर पटेल जी के नेतृत्व मे उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ल को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांग की जल्द ही सरकार को अपने दमनात्मक नीतियाँ वापस लेनी होंगी, अन्यथा यह किसान आंदोलन को बाध्य होगा,
उसके बाद किसानो ने कार्यालय पर मासिक बैठक कर क्षेत्र की समस्याओ के संबंध मे चर्चा की, जिसमे अवारा पशुओ व किसान सम्मान निधि का मुद्दा विशेष रहा व ब्लाक-बनीकोडर के बेलगाम अधिकारियो की नाक मे नकेल डालने हेतु जल्द ही सीडीओ मेधा रूपम व जिलाधिकारी महोदय को सूचित कर आमरण अनशन किया जायेगा,
बैठक मे ब्लाक अध्यक्ष राज करन जी, संजय पांडेय,शांतिभूषण सिंह, वेदप्रकाश, प्रभाकर तिवारी,विट्ठल नाथ,सहजराम, मेडीलाल,भक्तिमान पांडेय,वीरेंद्र तिवारी,राधेश्याम यादव,प्रेम चंद्र शिवकुमार,जीतू पाठक सतीश वर्मा जगदंबा,अर्जुन गुड्डू, कमलेश, राजेश सिंह,ज्ञानी वर्मा,प्रदीप,ननकू, प्रेमावती,तारावती,लखराजा,कुसुम विश्वकर्मा, समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे, ।

0 टिप्पणियाँ