विजय कुमार यादव
अक्षय मेल समचार अयोध्या
विगत 22 सितंबर को संगम कला ग्रुप और बेगम अख्तर भारतीय कला अकादमी (सिंगिंग टैलेंट हन्ट "सुरतरंग")के संयुक्त तत्वावधान में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित विभूतियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,अतिथिगण विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व मंत्री वन विभाग तेजनारायण पाण्डेय,कार्य परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह व व्यापार मण्डल के पदाधिकारी जनार्दन पाण्डेय द्वारा विभागीय जिम्मेदारियों को निभाते हुए अनेकों तरह से समाज की सेवा कर "नेशनल आईकानिक पर्सनैलिटी अवार्ड 2019" से सम्मानित अयोध्या जनपद के थाना-पटरंगा में नियुक्त युवा सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव, अयोध्या जिले में लावारिश लाशों के मसीहा बन चुके मो0 शरीफ चाचा, जनपद-अयोध्या में रक्तदान का पर्याय बन चुके जनेश्वर मिश्र सेवा फाउण्डेशन के संस्थापक डॉ0 आशीष पाण्डेय 'दीपू' , आज का अभिमन्यु नाम से प्रसिद्ध 'यंगेस्ट पोएट आफ द वर्ल्ड' रिकार्ड धारक मृगेंद्र राज व शहीद असफाक उल्ला खाँ शोध संस्थान के प्रबंधक सूर्यकांत पाण्डेय सहित अनेक समाजसेवियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों को उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

0 टिप्पणियाँ