अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर।उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है।दरअसल सुल्तानपुर उपमंडल में कार्यरत एक हज़ार से ज्यादा ट्रैकमैन का प्रमोशन न किये जाने से लोग बेहद नाराज है। जब कि इनके लिये अगस्त 2012 में ही जीओ आ गया था। उपमंडल के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये प्रदर्शनकारियो ने एक माह का समय दिया है अगर माहभर में उसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो ये लोग बड़े आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। सुल्तानपुर जंक्शन परिसर में आज उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेलवे कर्मचारी धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।इनकी माने तो रेलवे में कार्यरत ट्रैकमैन और की मैन के प्रमोशन के लिये अगस्त 2012 में जीओ आ गया था कि इनका प्रमोशन लेवल वन टू ट्री और फोर के तहत प्रमोशन किया जाना था,बावजूद इनके भ्रष्ट अधिकारियों ने 20 साल से ज्यादा नौकरी करने वाले सीनियर कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं किया जबकि 2 वर्ष तक की नौकरी पूरी करने वाले कई कर्मचारियों का प्रमोशन कर दिया गया। प्रत्येक मण्डल में ये प्रक्रिया लागू कर दी गई है। केवल सुल्तानपुर उपमंडल के कर्मचारियों को इसका लाभ नही दिया जा रहा हैं। इसके लिये एनआरएमयू वर्ष 2018 से आन्दोलनरत है प्रयास कर रहे हैं । प्रमोशन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गयी ,लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस पर सही कार्यवाही न हुई तो वे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक आंदोलन करेंगे।वही अधिकारी भी मान रहे है की सीनियर्टी बेस पर प्रमोशन होना चाहिये।इसके लिये वे प्रयास भी कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले को सुलझाने की बात कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ