पूर्वांचल की राजनीति के धुरी थे पूर्व सांसद मित्रसेन यादव-- राममूर्ति


पूर्वांचल की राजनीति के धुरी थे पूर्व सांसद मित्रसेन यादव-- राममूर्ति

पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्र सेन यादव की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि

किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सम्मानित किए गए उनके संघर्षों के साथी

विद्यालय के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में अव्वल रहे छात्रों को पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने किया सम्मानित

अक्षय मेल समाचार/विजय कुमार यादव

अयोध्या ।पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर परिसर में श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा व  विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव के संघर्षों के साथी रहे चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह ने की।

 समारोह में पूर्व सांसद के संघर्षों में साथ रहे उनके 15 साथियों को सम्मानित कर आम के पौधे भेंट किए गए तथा शिक्षण सत्र 2018 - 19 की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 9 छात्र छात्राओं को साइकिल भेंट कर उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद के आईपीएस अधिकारी पुत्र अरविंद सेन यादव ने अपने पिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से उन्हें याद किया।

हैरिंगटन गंज ब्लाक क्षेत्र स्थित किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के परिसर में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे अतिथियों का पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अपने साथियों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव के जीवन के आदर्शों से सीख लेने की बात कही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सांसद जी पूर्वांचल की राजनीति के धुरी थे।

 पूर्व कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव ने पूर्व सांसद के राजनीतिक उत्तराधिकारी पुत्र पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उनसे बाबूजी के संघर्षों को आगे बढ़ाते रहने की बात कही। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह ने कहा कि मित्रसेन यादव के संघर्षों विचारों एवं आदर्शों के चलते हमारा उनसे लगाव था l उन्होंने उनके जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

समारोह को संबोधित करते हुए युवा सपा नेता आनंद सिंह मिंटू , समाजवादी छात्र सभा के  निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव के संघर्षों एवं गरीबों के लिए लड़ी गई लड़ाई का जिक्र किया l
उन्होंने आनंद सेन यादव को उनकी हर लड़ाई में साथ रहने का भरोसा दिलाया।

समारोह को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन, एमएलसी हीरालाल यादव, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पूर्व प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य  श्रीमती इंदूसेन यादव, पारसनाथ यादव, पूर्व प्रमुख कमलासन पांडे, एजाज अहमद, धर्मपाल यादव, माखन लाल यादव, साहब लाल यादव, रोली यादव जय सिंह यादव राणा, संजय यादव, रामजी पाल, सुरेंद्र यादव, राम प्रकट पारसनाथ यादव रामचेत यादव, राम लल्लन कोरी, जिला सचिव जयप्रकाश यादव, मिल्कीपुर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामगोपाल कोरी सहित दर्जनों सपा नेताओं ने संबोधित किया।

 समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कार्यक्रम में  शामिल होने आए अतिथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि वह भी बाबूजी के रास्ते पर चलकर पूरे जीवन गरीबों और समाज की अंतिम कड़ी के व्यक्ति की सेवा करते रहेंगे l इसके लिए उन्हें चाहे जो कठिनाई का सामना करना पड़े वे तैयार हैं l

 समारोह में मित्रसेन यादव के संघर्षों के साथी रहे राम सजन यादव, जगदंबा यादव, मनीराम यादव, राम बहादुर यादव, जोखू राम,जमुना सांईं, कृपाल दादा, राम सिंह, रामदीन कोरी, निशात खान, ओरौनी पाल, जमुना प्रसाद तिवारी एवं कामरेड जमुना सिंह को अंग वस्त्र, आम का पौधा तथा स्वर्गीय मित्रसेन यादव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।।

 इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान  छात्र  अवनीश कुमार सरोज, अर्पित सचिन शिवकुमार शुभम चौहान अर्जुन अजीत कुमार सुरजीत रवि कुमार शुभम चंद्र एंजिल्स राना एवं अभय मिश्रा को साइकिल भेंट करते हुए उनके अभिभावकों को शाल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

 समारोह के दौरान इन्वायरमेंट संस्थान के श्रवण अजीत कनौजिया की ओर से आगंतुकों एवं छात्र-छात्राओं को आम के पौधे भी वितरित किए गए।

इस मौके पर सपा नेता राम कुमार अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप रावत, अमृत राज्यपाल, अखिलेश प्रताप सिंह  उर्फ बब्बू सिंह, अनिल विश्वकर्मा,अमरीश वर्मा, श्याम यादव, प्रेम प्रकाश यादव, राम निहाल यादव, पृथ्वीराज यादव, रणजीत सिंह, हरबक्श सिंह, लईक अहमद, नरेंद्र यादव, जंग बहादुर यादव, चंद्र कुमार कोरी ,अर्जुन भारती गोविंद यादव, प्रधान कांग्रेस यादव, गया प्रसाद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ,प्रधान पिंटू ,हरकेश यादव, राम तीरथ सिंह, साकेत  छात्र संघ के अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव उर्फ कान्हा यादव, लोक गायक धर्मेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ