अक्षय मेल समाचार
सांसद श्रीमती सोनिया गांधी अपनी सांसद निधि से जिले के विकास के लिए ढाई करोड़ रुपए की धनराशि दिया है । हालांकि जिले में सांसद ने पहले ही 3 करोड़ से अधिक कार्यों को स्वीकृति दे रखी है । निधि से बजट मिलते ही ढाई करोड़ से सड़कों के निर्माण के साथ ही , पेयजल व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को शुरू कराने की प्रक्रिया कर दी गई है । स्थानीय सांसद विकास निधि से हर साल 5 करोड रुपए मिलते हैं । निधि से बजट मिलने के साथ ही सांसद से कार्यों की स्वीकृति लेने के बाद विकास कार्य शुरू कराया जाता है । विकास कार्य कराने के लिए जिले को सांसद सोनिया गांधी की निधि से ढाई करोड रुपए पिछले दिसंबर महीने में मिले थे । सितंबर माह में ढाई करोड़ और मिल गए हैं । डीआरडीए को निधि से बजट मिलने के बाद जिले में विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । सांसद सोनिया गांधी ने पहले ही जिले में सड़कों व हैंडपंपों के साथ ही कुछ स्कूलों में कक्ष रूम के निर्माण में 3 करोड़ से अधिक धन राशि के कार्यों को स्वीकृति दी थी । अब बजट आने के बाद विभाग जल्द ही विकास कार्य शुरू कराएंगे ।डीआरडीए के पीडी प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि , सांसद क्षेत्र विकास निधि से जिले को ढाई करोड़ रुपए की किस्त मिली है । सांसद सोनिया गांधी ने पहले ही करीब तीन करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दे रखी थी । उपलब्ध बजट के आधार पर कार्य करवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है ।

0 टिप्पणियाँ