उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, सदस्य द्वारा पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई कर त्वरित न्याय दिलाये जाने के दिये गये निर्देश
महिला उत्पीड़न की प्रभावी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलायें अधिकारी- सुमन सिंह
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर ।उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान आज महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक कर जनसुनवाई की गयी तथा समस्त विभागों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें।प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने आयोजित बैठक में महिलाओं के उत्पीड़न की जनसुनवाई करते हुए 09 मामले उनके समक्ष आज आये, जिनमें जयसराज पुत्र राम निहोर बनराजा, निवासी ग्राम धंूधू, थाना गोसाईगंज की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में, दीप्ति, नीरज पुत्री बृज विनोद शुक्ला, ग्राम व पोस्ट सरैया माफी, थाना बल्दीराय जमीनी विवाद निस्तारण, श्रीमती कंचन श्रीवास्तव पत्नी कान्तानाथ गुप्ता, निवासी महबूब घोसी विवेक नगर, थाना नगर कोतवाली आपसी झगड़ा पति-पत्नी सुलह-समझौता कराया गया, श्रीमती संगीता पत्नी गुड्डू, ग्राम इसौली सैफुल्लागंज, थाना गोसाईगंज जिला चिकित्सालय में पति के इलाज के सम्बन्ध में, श्रीमती शोभादेवी पत्नी शेर बहादुर, निवासी ग्राम लोरपुर ब्लाक व थाना अखण्डनगर बेटे का स्थानान्तरण के सम्बन्ध में, श्रीमती सुनीता पत्नी राम चन्दर, निवासी ग्राम लोहरामऊ, थाना कोतवाली देहात एफआईआर दर्ज करने, श्रीमती बसन्ती सरोज पत्नी स्व0 राम अभिलाख सरोज, निवासी ग्राम नारायनपुर, तहसील व थाना लम्भुआ में अवैध कब्जा हटाये जाने, श्रीमती सुशीला तिवारी पत्नी स्व0 अरूण कुमार तिवारी, निवासी ग्राम नोखेपुर बहाउद्दीनपुर, थाना गोसाईगंज गिरफ्तारी के सम्बन्ध में तथा सुमन पुत्री अरविन्द कुमार, ग्राम जखनीकलां, थाना लम्भुआ द्वारा अभियुक्तगण के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिये गये, जिसका त्वरित निस्तारण कराये जाने का निर्देश महिला आयोग की सदस्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।बैठक में महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनपद के समस्त विभागों की समीक्षा की गयी, जिसमें महिला थाना की समीक्षा में 280 प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष 218 प्रार्थना पत्र निस्तारित किये गये तथा 09 प्रार्थना पत्र गैर जनपद के स्थानान्तरण किये गये। लंबित 53 प्रार्थना पत्र पाये जाने पर सदस्य द्वारा निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिये जाये।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं के उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी करें इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी अजय कुमार गुप्ता, सीओ सिटी श्याम देव, खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक प्रभारी महिला थाना हीरालाल यादव, प्रभारी सहायक समाज कल्याण अधिकारी मो0 वसीर अंसारी, महिला चिकित्सालय डाॅ0 आदित्य कुमार दूबे, डाॅ0 सुधीर कुमार, प्रभारी सीडीपीओ दूबेपुर दीपा बोरा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ