किसानों की समस्याओं का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें- डीएम
दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य-
सुलतानपुर 21 अगस्त/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसान बन्धुओं की विभिन्न समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों की समस्याओं का निस्तारण किये जायें तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रत्येक दशा में सम्बन्धित अधिकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी जिलाधिकारी सर्वप्रथम पिछले किसान दिवस की कार्यवृत्ति की परिपालन आख्या पर चर्चा की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की परिपालन आख्या न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। पशु चिकित्साधिकारी परसुरामपुर भडरा कुड़वार ब्लाक में तैनात डाॅ0 अरूण कुमार को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया। जो विगत दो वर्षों से पशु चिकित्सालय पर उपस्थित नहीं रहते थे। धनपतगंज ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 पी0के0 अग्रहरि को रसूलपुर नकहा, महमूदपुर में टीकाकरण लिस्ट न देने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। कृषक राम प्रकाश सिंह, ब्लाक अखण्डनगर द्वारा चार भैसों का बीमा करवाया गया था,जिसमें से दो भैसों की मौत हो गयी थी, एक भैंस का लाभ प्राप्त हो गया है शेष एक भैस का लाभ नहीं मिल सका है। डीएम द्वारा सीवीओ को कड़े निर्देश दिये गये कि अगले किसान दिवस से पूर्व शिकायतों का निस्तारण कर दिये जायें और आख्या प्रस्तुत की जाये।उन्होंने किसान दिवस के दौरान मिली शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि प्रतापपुर माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। टेल तक पानी पहुंचाने के लिये एक टीम का गठन कर समस्या को दूर करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने मण्डी सचिव, सुलतानपुर को बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। कृषक अशोक कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि मण्डी में किसान अपने सामान को स्वयं नहीं बेंच सकते हैं। उनके सामान को अणहतियों के माध्यम से बेंचा जाता है एवं किसानों को बैठने की व्यवस्था भी नहीं है तथा साफ-सफाई भी नहीं है।डीएम द्वारा उक्त व्यवस्था में सुधार हेतु एक समिति का गठन किया गया है। कुड़वार ब्लाक में यूरिया खाद को 280 रूपये प्रति बोरी में बेंचा जा रहा है।जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त समस्या का तत्काल निराकरण करायें एवं स्थलीय निरीक्षण कर आख्या उन्हें प्रस्तुत करें।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता नलकूप जे0पी0 रावत को निर्देशित किया कि जनपद में जो भी राजकीय नलकूप बन्द पड़े हैं या खराब हैं उनको तत्काल चालू कराना सुनिश्चित करें। इससे किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके। उन्होंने गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि गन्ना किसान राम अयुग पाण्डेय मोतिगरपुर के गांव का सर्वे करायें। जो भी किसान छूटे हैं उनका सर्वे कराकर सभी किसानों को लाभ दिलाया जाये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही, जिला कृषि अधिकारी विनय वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी आशीष कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अर्जुन राम, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई पंकज गौतम, अधिशासी अभियन्ता नलकूप जे0पी0 रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी ए0के0 शुक्ला, एलडीएम गोपाल जी प्रसाद, एआर को-आपरेटिव ए0पी0 सिंह, जनरल मैनेजर चीनी मिल गजेन्द्र श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान बरासिन डाॅ0 रवि कुमार मौर्य तथा किसान बन्धु उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ