गरीबों की मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता :प्रदीप


गरीबो की मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता-प्रदीप सिंघल 

अक्षय मेल समाचार

तिलोई,अमेठी ।तहसील क्षेत्र की कोतवाली जायस के अन्तर्गत बीते दिनो एक गरीब व्यक्ति का सड़क दुर्घटना हो गया था। इसमे उस व्यक्ति को एक पैर से हाथ धोना पड़ा था।घटना की  जानकारी जब पीसीसी सदस्य एवं बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप सिंघल को हुई तो वह गरीब के घर पहुच के इलाज के सारे खर्च का जिम्मा खुद उठा लिया।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तिनेरा गाँव निवासी रामराज पुत्र रमेसर पासी का एक दुर्घटना मे पैर से हाथ धोना पड़ा। जिसके इलाज का खर्च पीसीसी सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप सिंघल ने उठाया था। उसके बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित के घर जाकर हालचाल लिया तथा आराम करने के लिए एक चारपाई देकर पुनः मदद की।एक वार्ता के दौरान प्रदीप सिंघल ने कहा की गरीबो,बेसहारा लोगो की मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता है।और मैं ऐसे ही गरीबो,मजलूमो एवं बेसहारा लोगो का सहारा बनता रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ