डॉ डीके सिंह के निर्देशन पर डी ई आई सी मैनेजर नीतेश कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य का किया आयोजन


डॉ डीके सिंह के निर्देशन पर डी ई आई सी मैनेजर नीतेश कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य का किया आयोजन

 अक्षयमेल समाचार / नीलम रायबरेली

रायबरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अतर्गत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम मे शहरी क्षेत्र तथा 18 ब्लाक के चयनित 
इण्टर कालेज मे कार्यक्रम कराया गया।

कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति जागरुकता बढाना था जिसमे 
पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा वृत्ति, यौन आधारित हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य तथा 
किशोरो को समान्यता होने वाली समस्यो के बारे मे जानकारी दी गयी। शहरी 
क्षेत्र राजर्षि राजा राम सिंह वैदिक इण्टर कालेज मे डा0 नागेन्द्र प्रसाद अपर मुख्य 
चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चों को मानसिक रुप से स्वास्थ्य रहने तथा जनपद के 
किशोरो हेतु क्लीनिक मे किशोर स्वास्थ्य काउन्सलर द्वारा परामर्श दिया जाता है। 

उक्त कार्यक्रम मे डी0 ई0 आई0 सी0  मैनेजर नितेश जैसवाल द्वारा किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता विजय कुमार राय द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, लेखन का आायोजन कराया गया। 

इस कार्यक्रम मे पूनम यादव जिला सलाहकार तम्बाकू, बाल विकास परियोजना श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, 
ममता श्रीवास्तव, निवेश श्रीवास्तव, संदीप शर्मा तथा समस्त आई0सी0डी0एस0 स्टाफ द्वारा पैष्टिक आहार तथा स्टाल लगाकर कार्यक्रम की जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम मे दो प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं का पुरस्कार प्रदान किया गया।
समस्त 18 ब्लाकों पर किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न इण्टर कालेजो मे मेहदी, रंगोली, चित्रकारी, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं का पुरस्कार प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ