मुख्यमंत्री ने किया पुलिस प्रशिक्षण विद्यायलय का उद्घाटन/लोकार्पण। पुलिस का व्यवहार पब्लिक फ्रैंडली हो-मुख्यमंत्री



मुख्यमंत्री ने किया पुलिस प्रशिक्षण विद्यायलय का उद्घाटन/लोकार्पण।

पुलिस का व्यवहार पब्लिक फ्रैंडली हो-मुख्यमंत्री


उ0प्र0 पुलिस को दुनिया के *आधूनिकतम पुलिस बल के रूप में स्थापित किया जायेगा-मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
   अजय कुमार श्रीवास्तव-

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुलतानपुर के बहुप्रतीक्षित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन/लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रथम बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का प्रथम ध्येय है भयमुक्त वातावरण श्रजित करना एवं प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करना। इस उद्देश्य पर चलते हुए पुलिस को वर्तमान परिवेश के अनुसार दक्ष करने हेतु ऐसे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों की आवश्यकता महसूस की गयी और प्रदेश में 9 प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की गयी,जिसमें हजारों की संख्या में प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण केन्द्रों की उपयोगिता को देखते हुए इस जनपद में प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया गया। इसके साथ ही ऐसा ही प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन/लोकार्पण शीघ्र ही जनपद जालौन(उरई) में होने जा रहा है।उन्होंने पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि हाल ही में प्रयागराज में सम्पन्न हुए कुम्भ,सामान्य लोक सभा निर्वाचन-2019 तथा काशी में सम्पन्न हुए आप्रवासी सम्मेलन में,जिसमें हजारों की संख्या में आप्रवासियों ने भाग लिया था,जिसमें पुलिस  एवं प्रशासन की अहम भूमिका रही। कहीं  से भी किसी प्रकार की पुलिस सम्बन्धी शिकायत नहीं प्राप्त हुई। उन्होंने पुलिस को वैसा ही व्यवहार सामान्य जीवन में लाने हेतु प्रेरित किया।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार पब्लिक फ्रैंडली होना चाहिये, कोई भी पीड़ित यदि उनके पास  आता है,तो उसकी बात प्रेम पूर्वक सुनें तथा उसकी समस्या का समाधान ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि ईमानदार पुलिस के बच्चे ऊंचे-ऊंचे पदों पर आसीन हो जाते हैं वहीं अनैतिक रूप से धनार्जन करने वालों के बच्चे जेल में देखे गये। इसलिये सदैव ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिये।उन्होंने हिदायत भी दी कि वर्तमान सरकार में पुलिस भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हो रहा है और न ही होने दिया जायेगा।पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। यदि किसी की भी संलिप्तता इसमें पायी जाती है,तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने बताया कि पुलिस के आधूनिक करण एवं सुद्वर्णीकरण के बजट को बढ़ाते 18 हजार करोड़ से बढ़ाते हुए 24.5 करोड़ कर दिया गया है, ताकि पुलिस बैरक, पुलिस आवास,थाना चैकी आदि का सुदृणीकरण हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि 18 रेंज में फाॅरैसिंक लैब की स्थापना की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अपराध को समाप्त करने के लिये पुलिस को आधूनिक टेक्नोलाॅजी से लैस किया जा रहा है, ताकि उ0प्र0 पुलिस को दुनिया के आधूनिकतम पुलिस बल के रूप में स्थापित किया जा सके।इस पश्चात मुख्यमंत्री जी ने विकास  एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिये।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने,अवैध शराब पर पूर्ण पाबन्दी लगाने,पर्व एवं त्यौहारों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिये।जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत स्वीकृत 5758 लाभार्थियों की डी0पी0आर0 में से 2842 लाभार्थियों की जाॅच आख्या तहसील से प्राप्त हो चुकी है,जिसमें से 1899 लाभार्थी पात्र एवं 943 लाभार्थी अपात्र पाये गये।शेष 2916 लाभार्थियों की पात्रता की जाॅचोपरान्त भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार भागीदारी किफायती आवास योजनान्तर्गत नगर परिषद सुलतानपुर के लोहरामऊ मार्ग पर स्थित उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद द्वारा 192 आवासों के निर्माण कार्य प्रगति पर है।मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 02 नगर निकायों नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के 04 कार्य रू0 59.88 लाख तथा नगर पंचायत कोइरीपुर के 04 कार्य रू0 51.89 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी।पं0 दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के अन्तर्गत सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास, समूह निर्माण,बैंक लिकेंज आदि कार्य कराये जा रहे हैं।कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से शहरी गरीबों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है भू-माफियाओं तथा अतिक्रमण कर्ताओं के विरूद्ध जनपद में कुल 41 शिकायतें पायी गयी,जिन्हें शत-प्रतिशत अन्तरित कर दिया गया। लोकवाणी/जनसेवा केन्द्रों माध्यम से प्राप्त होने वाली राजस्व विभाग के सेवाओं तथा खतौनी की नकल,जाति प्रमाण-पत्र,निवास प्रमाण-पत्र,आय प्रमाण-पत्र का समयान्तर्गत निस्तारण।विभिन्न प्रकार की दैवी आपदाओं बाढ़, सूखा,ओलावृत्ति,  अग्निकाण्ड से प्रभावित व्यक्तियों को शत-प्रतिशत राहत प्रदान की गयी मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन चिकित्सालयों में स्वीकृत कुल पदों की संख्या-176 के सापेक्ष 146 चिकित्सकों की उपस्थिति पायी गयी। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता शत-प्रतिशत पायी गयी। इमरजेन्सी मेडिकल टुनपोर्ट सर्विस 102 एवं 108 एवं ए0एल0एस0, जिनकी संख्या क्रमशः 39, 23 व 04  है,जो क्रियाशील पायी गयी।जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में हुए संस्थागत प्रसव के लाभार्थियों का 80-70 प्रतिशत किया गया।दो वर्ष तक बच्चों की जे0ई0 का 36-68 प्रतिशत, भीजतम 51.06 तथा है वे ताइतिश की 18.02 प्रतिशत,टीकाकरण। वेक्टर जनित से ग्रसित 05 मरीज जिनका इलाज किया गया।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कराये जा रहे निर्माण कार्यों के अन्तर्गत 06 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 02 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 01 जिला चिकित्सालय (जयसिंहपुर) अपूर्ण पाये गये,जिसमें समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। राज्य/14वां वित्त आयोग के अन्तर्गत एक्शन साफ्ट/प्रिया साफ्ट वेयर पर राज्य/केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त धनराशि/अनुदान राशि के व्यय में सुधार लाने के निर्देश।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के  अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण एवं प्रशिक्षण की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति संतोष जनक पायी गयी। मुख्यमंत्री सामूहित विवाह योजना के  अन्तर्गत 256 जोड़ों का विवाह कराया गया 181 महिला हेल्पलाइन के अन्तर्गत 255 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका रेस्क्यू कर निराकरण किया गया।मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अन्तर्गत चयनित राजस्व ग्रामों में विकास विभाग के माध्यम से संचालित के अन्तर्गत संतृप्तीकरण की स्थित संतोषजनक पायी गयी। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 936 का लक्ष्य प्राप्त हो गया है,पोत्रों का पंजीकरण प्रारम्भ पाया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन (एन0आर0एल0एम0) के अन्तर्गत जिले में 10 हजार समूहों का गठन पाया गया।महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का कार्य ढीला पाया गया।इसके साथ ही डीएम ने बताया कि दिसम्बर, 2019 तक जनपद में एक हजार तालाबों का  जीर्णोद्वार मनरेगा के अन्तर्गत कराया जायेगा।बैठक में कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह,राजस्व वादों का निस्तारण,सम्पूर्ण समाधान दिवस,चकबन्दी वादों का निस्तारण, आई0जी0आर0एस0,छात्रवृत्ति योजना,विभिन्न पेंशन योजनायें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन,राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन योजना के अन्तर्गत पाइप योजनायें,राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना,नई सड़कों का निर्माण,सेतुओं का निर्माण,सड़कों के गडढ़ा मुक्ती की स्थिति,नगरीय स्ट्रीट लाइट,अमृत योजना,अपशिष्ट प्रबंधन,छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों,यूनीफार्म,जूता-मोजा एवं बैग का वितरण,गन्ना मूल्य भुगतान,रोस्टर के अनुसार विद्युत अपूर्ति,ग्रामों का ऊर्जीकरण, ट्रान्फार्मरों का प्रतिस्थापन,सौभाग्य योजन,पारदर्शी किसान सेवा योजना, वृद्धा स्वास्थ्य कार्ड वितरण,उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता,फसल ऋण मोचन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार के कार्य, अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही, स्वच्छ शौंचालय निर्माण की भौतिक प्रगति,खुले में शौंचमुक्त घोषित ग्रामों की प्रगति,सामाजिक वनीकरण आदि बिन्दुओं की भी समीक्षा की गयी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में मौलश्री का पौधरोपण भी किया।कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य/जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, सदर(जयसिंहपुर) सीताराम वर्मा, विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी, डीजीपी उ0प्र0 ओम प्रकाश सिंह, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गृह/सूचना अवनीश अवस्थी,एडीजी प्रशिक्षण डाॅ0 संजय एमतरेण, मण्डलायुक्त अयोध्य मण्डल ओम प्रकाश मिश्र,जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती,पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ