पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न


पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

 अक्षय मेल समाचार/अजय कुमार श्रीवास्तव

सुलतानपुर ।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जिला पोषण/कन्वर्जेन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें पोषण अभियान लक्ष्य, अवयवों, पोषण अभियान की घटक एवं प्रगति, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन, सुपोषित गांव की प्रगति, पोषण पुर्नवास केन्द्र की प्रगति, पोषण माह सितम्बर, 2019, ऊपरी पूरक आहार, पोषण माह के पाॅच महत्वपूर्ण घटक/थीम, हर घर पोषण त्यौहार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश आदि बिन्दुओं पर गहन समीक्षा व विचार-विमर्श किया गया। साथ ही हर घर पोषण त्यौहार की शपथ दिलायी गयी।बैठक में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने सितम्बर माह में सम्पन्न होने वाले पोषण माह के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित गतिविधियों को गम्भीरता से लेते हुए ईमानदारी के साथ दायित्व के निर्वहन के निर्देश सम्बन्धित  अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में एक कुपोषण को जड़ से समाप्त करना, के अन्तर्गत राष्ट्रीय पोषण माह में सभी के सहयोग की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं सी0डी0पी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण कर राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत होने वाली ग्राम स्तरीय गतिविधियों पर बारीकी से  नजर रखें और यदि कोई समस्या मिले तो उसका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें, ताकि बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाये जाने की हिदायत भी जिलाधिकारी ने दी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में वजन मशीन नहीं है, अनटाइड फण्ड से तत्काल मशीन क्रय करायी जाये। 
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी परियोजना निदेशक एस0के0 द्विवेदी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ