अक्षय मेल समाचार
बाराबंकी ।सफदरगंज।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
अंतर्जातीय होने के कारण हत्या की आशंका।
थाना सफ़दरगंज क्षेत्र के सराय का स्थान गांव के बाहर हाइवे से कुछ ही दूरी पर आम के एक पेड़ में एक ही रस्सी से लटके एक युवक व एक युवती के शव को शुक्रवार की भोर ग्रामीणों ने देखा तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सफ़दरगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवो को पेड़ से उतार कर शिनाख्त करायी। युवक की पहचान शिवम यादव पुत्र ओम चंद्र यादव सफ़दर गंज के रूप में और लड़की की पहचान सोनम वर्मा पुत्री लालजी निवासी ठाकुरपुर गाजीपुर के रूप में लोगों ने की।घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बिना नंबर के एक नई बाइक भी पुलिस को मिली है। घटना स्थल पर पहुंचे शिवम के पिता ने बताया कि कल दोपहर को शिवम घर से निकला था। जब शाम तक घर नहीं आया तो इसकी तलाश शुरू की गयी ये कही नहीं मिला। दूसरी ओर इस घटना को देखते हुए ग्रामीण ऑनर किलिंग की बात कह रहे हैं।थाना अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है

0 टिप्पणियाँ