थानाध्यक्ष शिवरतन गंज ने शांत कराया मामला
इन्हौना अमेठी सँवाददाता
अक्षयमेल समाचार
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शेखनगाँव स्थित ईदगाह में उस समय नमाजियों में आक्रोश पैदा हो गया जब नमाजियों को पता चला कि इन्हौना चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने एक मीट व्यवसाई के साथ गाली गलौज और जूता भरे लातों से मारा यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा चौकी प्रभारी इन्हौना धीरेंद्र कुमार वर्मा ने मीट व्यवसाई के साथ गाली गलौज व लातो से मारने के बाद वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए जानकारी के अनुसार शेखनगांव मीट व्यवसाई शान मोहम्मद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुबह ही अपनी दुकान लगाने के लिए ईदगाह के पास स्थित बाग में समय करीब 6:20 बजे दुकान लगा रहे थे। तभी वहा सुरक्षा की दृष्टि से पहुंचे धीरेंद्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी इन्हौना ने बिना कुछ पूछताछ के गाली गलौज करने लगे इस पर पीड़ित ने वजह पूछा तो दबंग प्रभारी ने जूता मारा लात मीट व्यवसाई पर बरसाने लगे किसी तरह पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई धीरेंद्र कुमार वर्मा की इस कृत्य की वजह से थाना अध्यक्ष शिवरतन गंज ज्ञानचंद्र शुक्ला को ग्रामीणों का को भाजन बनना पड़ा नमाजियों ने हंगामा काटना शुरू किया तो पुलिस के पसीने छूटने लगे। थानाध्यक्ष के माफी मांगने व काफी मान मनोवल और क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के द्वारा दूरभाष पर आश्वासन के बाद तब जाकर कहीं नमाजियों को गुस्सा शांत हुआ।और नमाज अदा की। अब सवाल ये उठता है कि जब पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह का व्यवहार जब एक धार्मिक स्थल पर किया जाता है तो अन्य स्थल पर जनता से मित्र पुलिस किस तरह का व्यवहार करती होगी। घटना की जानकारी होने के बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी शेखनगांव धार्मिक स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।
बकरीद के त्यौहार पर मीट कारोबारी पर दरोगा द्वारा मारपीट के जाने से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल बन गया शेखर गांव के ईदगाह में नमाज अदा कर रहे लोगों में भय पैदा हो गया लोगों में यह चर्चा है कि त्योहार के दिन किसी भी व्यक्ति को मारने पीटने का अधिकार शायद किसी को नहीं है ।
इस प्रकरण को पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार ने गंभीरता से लेते हुए प्रकरण शांत कराया ।

0 टिप्पणियाँ