डूबती शिक्षा व्यवस्था का आखिर जिम्मेदार कौन जिम्मेदार मौन ।

शिक्षा के नाम पर नौनिहालों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़।

अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला



रामसनेहीघाट बाराबंकी।  बाराबंकी के बनीकोडर क्षेत्र की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन? खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर डॉ अजीत सिंह या विद्यालयो में पढ़ाने वाले अध्यापक इसका जवाब किसी के पास नही है, जिसको जिले की शिक्षा विभाग की कमान जिसे सौंपी गई है वह भी इस बहती गंगा में डुबकियाँ लगाते नजर आ रहे है सीडीओ का सेल्फी अभियान भी बनीकोडर की शिक्षा ब्यवस्था को सुधार नही पाई, इसके बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर अंगद की तरफ पैर जमाये, डीएम, सीडीओ, बीएसए पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे है।
मालूम हो कि पिछले दो सालों से बनीकोडर की शिक्षा ब्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है बनीकोडर की शिक्षा ब्यवस्था के जिम्मेदार एबीएसए पर कार्यवाही होकर उनका यहाँ से ट्रांसफर बीएसए द्वारा न करना कही न कही राजनीतिक संरक्षण की  तरफ इशारा करता है, भाजपा के वरिष्ठ कार्यक्रताओं से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक बनीकोडर की बदहाल शिक्षा ब्यवस्था की डीएम, सीडीओ से शिकायत कर इसके दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग कर चुके है लेकिन शायद बीएसए बनीकोडर सबपर भारी पड़ते दिख रहे है, अगर चर्चाओं पर गौर किया जाए तो खंड शिक्षा अधिकारी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इतना ही नही ईमानदार छवि वाले दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा अबतक बनीकोडर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी शिक्षा ब्यवस्था के जिम्मेदार एबीएसए पर कार्यवाही कर देते लेकिन उन्हें भी कुछ लोगो द्वारा गुमराह किया जा रहा है,। जनपद बाराबंकी में पिछले 9 सालों से कुंडली जमाये बैठे खंड शिक्षा अधिकारी की जड़े इतनी मजबूत हो चुकी है कि इन्हें सांसद विधायक के साथ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के बस के बाहर नजर आ रहा है, यह कहना भी गलत नही होगा क्योकि लगातार अखबारों में चर्चा में रही बनीकोडर की बदहाल शिक्षा ब्यवस्था की जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही न होना अपने आप मे एक प्रश्न चिन्ह है। क्षेत्रीय लोगो का मानना है कि जबतक बनीकोडर में शिक्षा ब्यवस्था के जिम्मेदार को बनिकोडर से नही हटाया गया तबतक बनीकोडर की शिक्षा ब्यवस्था बदहाली के दलदल में समाती चली जायेगी और बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते उच्चाधिकारी तमाशबीन बने रहेंगे।


रामसनेहीघाट। क्षेत्रीय लोगो ने बनीकोडर की बदहाल शिक्षा ब्यवस्था के जिम्मेदार खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत कुमार सिंह को हटाने की मांग समाचार पत्र के माध्यम से दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, ईमानदार व न्यायिक कार्यवाही करने वाले जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह, सीडीओ मेघा रूपम के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव से की है जिनका निवास स्थल बनीकोडर में ही है। लोगो ने निवेदन के साथ मांग की है कि खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर को तत्काल यहां से हटाकर किसी दूसरे की तैनाती की जाए जिससे बच्चो के भविष्य के साथ शिक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ