अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर।तेज रफ़्तार सफारी गाड़ी ने एक टेम्पो को साइड मार दी।इस घटना में जहाँ टेम्पो सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया तो वही अनियांत्रिय सफारी भी खड्ड में जा घुसी।इस घटना में दो बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये।आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।मामला धम्मौर थानाक्षेत्र के निंगोलिया गांव के पास का।जहाँ बाँदा टाण्डा हाईवे पर सुल्तानपुर की ओर से जा रही एक तेज रफ़्तार सफारी गाड़ी ने धम्मौर की ओर जा रही टेम्पो को साइड मार दी। जिससे टेम्पो चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। वही अनियंत्रित सफारी भी खड्ड में जा घुसी।इस दौरान सफारी सवार तो बच गया लेकिन टेम्पो पर सवार 2 बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस दौरान घायलों की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।आनन फानन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।फ़िलहाल डॉक्टर के अनुसार सभी घायलों की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ