अक्षय मेल समाचार।
गौरीगंज भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान में कमजोर बूथों की तरफ रुख किया है जहां पार्टी को विगत चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय इटौजा पश्चिम पहुचे जहां उन्होंने सैकड़ो लोगो को सदस्यता दिलाई इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है आज सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है और अन्त्योदय का सपना साकार हो रहा है भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में धारा370 हटाकर देश का विश्वास जीत लिया है देश को विशगुरु बनाने के लिये हम सबको भाजपा से जुड़ना होगा। इस अवसर पर संतोष दुबे अनुराग पांडेय हरिशंकर सूरज कोरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ