डाँ. पी.के बैसवार के निर्देशन में सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य का किया आयोजन
अक्षय मेल समाचार
रायबरेली । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अतर्गत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम सलोन ब्लाक के चयनित सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर कालेज मे कार्यक्रम कराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती व आर.बी.एस.के. टीम द्वारा किया गया
RBSKटीम सलोन द्वारा कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति जागरुकता बढाना व जिसमे पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा वृत्ति, यौन आधारित हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य तथा किशोरो को समान्यता होने वाली समस्यो के बारे मे जानकारी दी गयी।
डाँ पुनीता शुक्ला द्वारा बच्चों को मानसिक रुप से स्वास्थ्य रहने तथा जनपद के किशोरो हेतु क्लीनिक मे किशोर स्वास्थ्य काउन्सलर द्वारा परामर्श दिया जाता है।
उक्त कार्यक्रम मे डाँ रिजवान खान द्वारा किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। देवेन्द्र भारती (नेत्र परीक्षण अधिकारी ) द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, लेखन का आायोजन कराया गया।
डॉ रोली तरसोलिया द्वारा पैष्टिक आहार तथा स्टाल लगाकर कार्यक्रम की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम मे तीन प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय टीम विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन मे मेहदी, रंगोली, चित्रकारी, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे टीम विजेताओं को शील्ड प्रदान किया गया मेहंदी प्रतियोगिता में पूनम यादव, रंगोली मे विभाह, अंजलि मौर्य, कामना यादव, मोहिनी यादव निबंध प्रतियोगिता में अनूप साहू, श्रद्धा तिवारी, रिशु सिंह, रोहित कुमार
इस अवसर पर सुजित कुमार कस्याप , मिठाई लाल, फूलचंद ,माधुरी लता मौर्य, गीता तिवारी, रंजीत कुमार प्रजापति ,अनिल कुमार आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ