उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 04 सितंबर 2019 को। निरीक्षण भवन अमेठी में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की करेंगी जनसुनवाई।


उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 04 सितंबर 2019 को।

निरीक्षण भवन अमेठी में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की करेंगी जनसुनवाई।

अमेठी 30 अगस्त 2019।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या  श्रीमती अनीता सचान जी दिनांक 04 सितंबर 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे गेस्ट हाउस अमेठी आयेंगी जहां पर वह प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु सुगमता की दृष्टि से जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। जनपद की पीड़ित महिलायें अपनी समस्याओं को लेकर उपरोक्त स्थल पर ससमय उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ