कृषक किसान दिवस में ज्यादा से ज्यादा ले जानकारी जिससे कि फसलों में हो अधिक पैदावार : सीडीओ


*कृषक किसान दिवस में ज्यादा से ज्यादा ले जानकारी जिससे कि फसलों में हो अधिक पैदावार : सीडीओ*


अक्षय मेल समाचार नीलम/अनील कुमार रायबरेली


रायबरेली 17 जुलाई, 2019

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार मे जनपदस्तरीय किसान दिवस के अवसर पर किसानों से कहा कि किसान दिवस में दी जा रही कृषि विकास सम्बन्धी जानकारियों को भली-भांति जानकर कृषि विकास में योगदान दें। उन्होंने ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिक/अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी 

उपलब्ध कराये तथा उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। किसान दिवस में किसानों को जनपद में चल रहे अभियान संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान, सघन 

वृक्षारोपण अभियान, स्कूल चलो अभियान, बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारियों के सहित धान, सरसों, अरहर आदि फसलों की अच्छीउत्पादकता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।


मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने निर्देश दिये कि फसल बीमा आदि की शिकायते सम्बन्धित बैंक उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी इन्सोरेस कम्पनी आदि को कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करें उन्होंने ने कहा कि किसान देश का भविष्य होता है, जब 

तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाए हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही 

देश की समृद्धि सम्भव है। जनपद में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। 


किसान दिवस में मृदा के 

स्वास्थ्य के बरे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मृदा के स्वास्थ्य को कैसे बचाया जाये, फसलो का चयन कैसे किया जाये तथा मृदा में क्या-क्या मिलाया जाये जिससे कि फसल अच्छी पैदा हो सके। 


इस मौके पर कई कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। दौरान जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र 

प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी, एडी सूचना प्रमोद कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अधिशाषी 

अभियंता सिंचाई, विद्युत विभाग, आशीष तिवारी, अजेन्द्र सिंह आदि विभागों के सम्बन्धित जन व किसानगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ