रामधीरज यादव। शेर बहादुर
लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है वही लोकसभा चुनाव में गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों की करारी हार मैं एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी को किसी भी चुनाव में हरा पाना शेर के मुंह से निवाला निकालने के बराबर है ऐसे में उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक बार फिर से कमर कसी है। विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में ऐसी चक्रव्यूह की रचना की जाए ताकि भाजपा के अलावा कोई अन्य राजनैतिक दल जीत हासिल ना कर सके । संगठन को इस बात को लेकर भी काफी चिंता है।
प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत भाजपा ने अपने मंत्रियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में कई मंत्रियों के साथ प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश में होने वाले 12 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सीएम योगी ने जिम्मेदारी सौंपी। एक-एक मंत्री और संगठन के एक-एक प्रदेश पदाधिकारी को लगाकर अभी से चुनावी तैयारियां शुरू करने का फैसला किया गया। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आजम खां के गढ़ रामपुर में तो उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को कानपुर की गोविंदनगर सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। वहीं लखनऊ कैंट की सीट का जिम्मा मंत्री आशुतोष टंडन को दिया है। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को बसपा का गढ़ समझे जाने वाले अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट का जिम्मा सौंपा गया है। यहां से बसपा के रितेश पाण्डेय विधायक थे। जो अब सांसद हैं। बाराबंकी की विधानसभा जैदपुर की सीट पर भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विदित हो कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनावों में बाराबंकी जनपद की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने केसरिया परचम लहराया था । उसके बाद जैदपुर में प्रथम बार भाजपा विधायक रहे उपेंद्र सिंह रावत को हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया । जिन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करके एक बार फिर केसरिया झंडा लहराया । इसके पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी प्रियंका सिंह रावत ने कांग्रेस के उम्मीदवार राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को करारी शिकस्त दी थी ।
जैदपुर विधानसभा में भाजपा विधायक रहे उपेंद्र सिंह रावत अपने निर्वाचन क्षेत्र में सरकार की तमाम योजनाओ से लाभांवित करने का काम किया ।सूत्रों की माने तो जैदपुर की आवाम को भाजपा सरकार से काफी उम्मीदें हैं ।
तो वही उप चुनाव को लेकर भाजपा से टिकट मांगने वालों की दावेदारी तो कई दर्जनों में है लेकिन ब्लॉक हरख के लालता प्रसाद कोरी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। लगातार उनका जनसंपर्क जारी है और संगठन की ओर से चला जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर सैकड़ों से ज्यादा सदस्य बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार में दिन और रात एक कर मेहनत में लगे हैं लालता प्रसाद कोरी।
1988 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कार्यकर्ता है। जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं । भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर अब तक के सैंकड़ों के ऊपर लोगों को सदस्यता दिलाने का काम किया है।
मुख्य बिंदु
1- जहां एक ओर आरक्षित सीट होने के नाते रावत की भरमार है चुनाव की दावेदारी में तो वही अपने कोरी समाज के इकलौते दावेदार अभी तक साबित हुए हैं।
2 - श्री नाग देवता मेला मजीठा के समिति के संरक्षक/ सचिव के रूप में लगातार समाज सेवा करते आ रहे हैं।
3- समाज में एक अलग पहचान बनाने वाले लालता प्रसाद कोरी की सामाजिक गतिविधियां रक्त शिविर, साल कंबल वितरण, गरीबों की आर्थिक मदद सहित समाज में योगदान बना है।
0 टिप्पणियाँ