हल्का नंबर 3 मे पुराने सिपाहियों की वजह से नहीं मिलता पीड़ितों को न्याय


हल्का नंबर 3 मे पुराने सिपाहियों की वजह से नहीं मिलता पीड़ितों को न्याय।

हैदरगढ़।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्तू पुर निवासी कमलेश पुत्र मेडी लाल दिन में करीब 10:00 बजे अपने खेत में मेड बना रहे थे कि उतने में पड़ोसी आए और कमलेश के खेत से मिट्टी उठाकर अपने मेड पर रखने लगे इसी को देखते हुए कमलेश के विरोध करने पर राजेंद्र प्रसाद , भगवती प्रसाद , राधेश्याम , मुकेश , आशुतोष , सुनील , राहुल , मिलकर लात घुसो से मारने लगे कमलेश के शोर मचाने पर बीच-बचाव करने आई राजेश्वरी तथा संजय आए और बीच बचाव करने लगे इतने पर उपरोक्त विपक्षियों ने कमलेश , राजेश्वरी , संजय को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा जिससे पीड़ित कोठी थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाना चाहा परंतु कोठी थाने में हल्का नंबर 3 मे पुराने सिपाहियों की क्षेत्र में बैठक की वजह से 3 घंटा थाने मे बैठा  कर सुलह समझौता के लिए दबाव बनाते रहे  बड़ी मशक्कत के 3 घंटे के बाद कोठी पुलिस ने जब दर्द के मारे पीड़ित का तड़पना देखा तो करीब कई घंटे बाद कोठी पुलिस ने सीएससी भेजकर उपचार करवाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ