दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह द्वारा सम्बन्धित थाना प्रभारी रानीगंज को वायरल फोटो की जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में कल दिनांक 23.07.2019 की रात्रि को थाना रानीगंज के उ0नि0 कुलदीपक सिंह मय हमराह द्वारा वायरल फोटो में दिखाई दे रहे अभियुक्त ललित दूबे पुत्र तीर्थ राज दूबे नि0 सरायशेर खाॅं थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र रानीगंज के सराय तिराह से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त ललित दूबे उपरोक्त के विरूद्ध आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
0 टिप्पणियाँ