मुसाफिरखाना(अमेठी)।।शुक्रवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने दावा किया कि नयी मोदी सरकार के पहले आम बजट से समाज के किसी भी वर्ग को उचित राहत नहीं मिली है और साथ ही कर का बोझ भी बढ़ा दिया गया।
श्री गुप्ता ने कहा कि 'क्या कभी कोई ऐसा बजट आया है जिसमें कुल राजस्व, कुल ख़र्च, वित्तीय घाटे, राजस्व घाटे और वित्तीय रियायतों का उल्लेख नहीं है? हम अब तक चली आ रही परंपराओं से इस सरकार के अलग जाने से स्तब्ध हैं।'
संजय गुप्ता ने कहा है कि इस बजट में युवा, महिला और किसान के लिए कुछ नहीं है. ये बजट दिशाहीन और लक्ष्यहीन है. "इस बजट ने आम लोगों की उम्मीदों पर कुठाराघात किया है, मिडिल क्लास को इस बजट में एक हाथ से दिया गया है, जबकि दूसरे हाथ से ले लिया गया है. श्री गुप्ता ने कहा कि बजट में गरीबों को गरीबी के दुश्चक्र से निकालने की कोई कोशिश नहीं दिखाई देती है. ये बजट लोगों को भ्रमित करने वाला है. इसके उलट उन्होंने कई वस्तुओं और पेट्रोल एवं डीजल पर कर का बोझ बढ़ा दिया।'
उन्होंने ने पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए सेस को भी गलत बताया है. इस बजट में कुछ नहीं है.यह महंगाई बढ़ाने वाला बजट है. पेट्रोल- डीज़ल की कीमतो में राहत प्रदान करने की बजाय इसे ओर महंगा कर दिया गया.।
0 टिप्पणियाँ