डीएम ने समीक्षा बैठक में राजस्व वृद्धि पर दिया विशेष जोर, निर्देश दिये मुख्य व विविध देयो की वसूली मांग के लक्ष्य के अनुरूप करें।




*डीएम ने समीक्षा बैठक में राजस्व वृद्धि पर दिया विशेष जोर, निर्देश दिये मुख्य व विविध देयो की वसूली मांग के लक्ष्य के अनुरूप करें।

*अक्षय मेल समाचार।*



नीलम/रायबरेली 08 जुलाई, 2019।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बचत भवन कक्ष मेंकर करेत्तर राजस्व कार्यो की 

समीक्षा बैठक करते हुये सभी एसडीएम तहसीलदारों को निर्देश दिये कि आई जी आर एस एवं तहसील दिवसों के प्रकरणों के निस्तारण को गम्भीरता से लेकर निस्तारण कर लम्बित की संख्या शून्य करें। मुख्य एवं विविध देय की वसूली मांग के लक्ष्य के अनुरूप करें। 


लालगंज, ऊँचाहार, डलमऊ आदि तहसील विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिये कि 

जहां-जहां 5 वर्षो से अधिक राजस्व वादों में 2 व 3 दिन तारीख लगाकर निस्तारण 

कराने के लिए प्रत्येक दूसरे दिन तारीक देकर निस्तारण करें। भू - माफियों को 

चिन्हित करके उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की जाये। अविवादित वरासत की पर करें। उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व वादों का निस्तारण युद्ध स्तर पर करें। सरकार 

की लाभपरक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। 


जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा कार्यवाही करें। परिवाहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के बस अड्डों रायबरेली, बछरावा एवं सलोन में जो कमी है 

उसे दुरूस्त कराये। आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि अवैध प्रकार की दुकानों 

को हटाये। बैठक में विद्युत, स्वास्थ कार्यो सहित कई विभागों के राजस्व वृद्धि के 

कार्यो पर विस्तार से समीक्षा की गई। अन्य विभागों की कार्यो की समीक्षा एवं अन्य 

बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

इस मौके पर एडीएम एफ आर डा0 राजेश कुमार प्रजापति, प्रशासन राम अभिलाष, समस्त एसडीएम, तहसीलदार अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ