अक्षय मेल समाचार नीलम रायबरेली
रायबरेली: ग्रामीण क्षेत्रों ने आवारा पशु किसानों की मुसीबत बने हुए हैं। रायबरेली जिले के हरचंदपुर में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं के आतंक से निजात पाने के लिए सरकारी स्कूल में बंद कर दिया तो ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया तो ग्रामीणों ने अधिकारियों पर जानलेवा हमला और पथराव कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव डिघौरा में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर आवारा पशुओं को उसमें बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और उप जिलाधिकारी के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जहां आवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर लाठी डंडों से प्रहार कर घायल दिया और जमकर पथराव किया। जिससे पुलिस टीम के पैर उखड़ गए और पुलिस को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। उसके बाद भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने पांच आरोपियों को पुलिस टीम पर पथराव कर घायल कर देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ