सुनील कुमार यादव(जिला व्यूरो अमेठी)।
अमेठी
नवआगंतुक जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने पत्रकारों को व्हाट्सएप पर शिकायतें भेजने पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है जिला अधिकारी अमेठी ने जनपद में जन सामान्य की शिकायतों व समस्या के निराकरण को लेकर काफी उत्साहित है । उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा की गई प्रकाशित खबरों व शिकायतों पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । अमेठी के पत्रकार समूह ने सराहना की है ।आपको बताते चले कि 3 वर्ष पूर्व अमेठी के तत्कालीन जिलाधिकारी योगेश कुमार ने सोशल मीडिया को अपने तक पहुंचने का माध्यम बनाया था और सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण करने का भी प्रयास उनके द्वारा किया जाता रहा। उनके तबादले के बाद नियुक्त हुई जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने की सोशल मीडिया पर एक्टिव रही । उनके जनपद से चले जाने के बाद अमेठी प्रशासन का सोशल मीडिया पर से ध्यान हट दिया गया लेकिन इसी माह नियुक्त हुए नए जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने सोशल मीडिया को प्रशासन तक पहुंचने का प्रमुख माध्यम माना है और सोशल मीडिया से मिलने वाली शिकायत सूचना समस्या पर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन मीडिया कर्मियों को दिया है। अमेठी के पत्रकार जगत में इस मामले पर नए जिलाधिकारी की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
0 टिप्पणियाँ