ग्राम प्रधान अनीता सिंह वा विद्यालय के समस्त स्टॉफ, बच्चों के द्वारा स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग की निकाली गयी जन जागरूकता रैली

ग्राम प्रधान अनीता सिंह वा विद्यालय के समस्त स्टॉफ, बच्चों के द्वारा स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग की निकाली गयी जन जागरूकता रैली


दैनिक अक्षय मेल समाचार

रिपोर्ट - मनीष मिश्र 


प्रतापगढ़

अंतू थाना क्षेत्र के ब्लॉक सड़वा चंद्रिका के राजापुर रैनिया ग्राम के प्राथमिक विद्यालय राजापुर रैनिया(i) वा प्राथमिक विद्यालय राजापुर रैनिया(ii) तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदलाल में प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान व जन जागरूकता रैली निकाले जाने के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई।प्राथमिक विद्यालय राजापुर रैनिया (I) और राजापुर रैनिया (ii) वा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदलालपुर के विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई रैली में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।भ्रमण के दौरान बच्चों ने मच्छरों से कैसे बचाव, मच्छरदानी का प्रयोग,गंदे पानी को इकट्ठा ना लगने दें, पूरी बांह का शर्ट पहने,ऑल आउट लिक्विड का प्रयोग करने पर जागरूकता फैलाते हुए डेंगू, मलेरिया जैसे संचारी रोग से बचाव की जानकारी दे रहे थे।इस अवसर पर बच्चों द्वारा रैली निकालकर सभी को जागरुक किया गया। रैली में समस्त राजापुर रैनिया विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ