दैनिक अक्षय मेल समाचार
जनपद प्रयागराज मऊआइमा थाना अंतर्गत ग्राम सभा बड़ौरा मौजा झालिया में आवारा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है की गांव वाले सभी भयभीत हैं लक्ष्मी नारायण तिवारी उम्र 75 वर्ष काफी वृद्ध है कल शाम को घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गए थे की अचानक सांड ने पीछे से हमला कर दिया आवाज सुनकर आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े तब जाकर वृद्ध की जान बच पाई लेकिन पैर में गहरी चोट होने के कारण
चल नहीं पा रहे हैं परिवार के लोग प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किए हैं जहां उनका इलाज चल रहा है योगी शासन का फरमान है कि एक भी आवारा पशु घूमते नजर आएंगे तो क्षेत्रीय कर्मचारियों को बक्सा नहीं जाएगा वैसे सरकार की तरफ से जगह-जगह गौशाला बनाया गया है किंतु वहां पर देखभाल करने वाला कोई नहीं है जबकि कागज के कोरम में सभी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं
प्रयागराज से शिव कुमार यादव संवाददाता
0 टिप्पणियाँ