अमेठी, 07 जुलाई 2019।उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सुबीर सरकार ने बताया कि जनपद अमेठी में जिलाधिकरी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 08 जुलाई 2019 को सांय 04:00 बजे से जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, गौरीगंज में आयोजित की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद के किसी भी उद्यमी को उद्योग स्थापनार्थ किसी भी विभाग से कोई कठिनाइ आ रही हो तो उसके समाधान हेतु बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
0 टिप्पणियाँ