आईटीआई उत्तीर्ण छात्रो को सुनहरा अवसर प्रशिक्षण प्राप्त कर बनें स्वावलंबी।

बाराबंकी /ब्यूरो चीफ राम धीरज यादव।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि 06 जून, 2019 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी के परिसर में सुजुकी मोटर, गुजरात द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव लगाई जा रही है, जिसमें सत्र 2015, 2016, 2017 एवं 2018 के आईटीआई प्रशिक्षित/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष है तथा व्यवसाय फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेन्टर जनरल, टूल एण्ड डाईमेकर, प्लास्टिक प्रोसेस आपरेटर, मशीनिष्ट, ट्रक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक एवं सीओई(आटोेमोबाइल) आदि सभी इंजीनियरिंग व्यवसायों से प्रशिक्षित/उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को रोजगार दिया जायेगा। चयन प्रक्रिया परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा शीघ्र ही ज्वाइन कराया जायेगा तथा रुपये 16200 प्रतिमाह के साथ कम्पनी द्वारा प्रदत्त अन्य सुविधायें दी जायेगी। सम्बन्धित सभी व्यवसाय के प्रशिक्षार्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 9 बजे संस्थान परिसर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंजीकरण करा कर उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते है तथा रोजगार प्राप्त कर सकते है। प्लेसमेंट सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु प्लेसमेंट प्रभारी एलएसशुक्ल कार्यदेशक से सम्पर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ