उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक/ व्यापारिक बन्धु की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किये जायें-हर्ष देव पाण्डेय।

अक्षय मेल समाचार/ शिव प्रसाद मौर्य-।

सुलतानपुर 03 जून, जिलाधिकारी दिव्य प्रकश गिरि के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित की गयी, जिसमें उद्योग व्यापार मेमोरेण्डम की समीक्षा, ‘‘ एक जनपद एक उत्पाद ‘‘ मूंज क्राफ्ट के अन्तर्गत वित्त पोषण हेतु सहायता योजना संचालित किये जाने की स्वीकृति तथा विद्युत भार स्वीकृति एवं ऊर्जीकरण पर विचार, पूंजी निवेश, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित औद्योगिक संगठनों/उद्यमियों के सुरक्षा व्यवस्था तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) श्री पाण्डेय ने कहा कि उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक/व्यापारी बन्धु की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और व्यापारिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जायें। उन्होंने समीक्षा बैठक में पाया कि उद्योग आधार मेमोरेण्डम में औद्योगिक इकाईयों के रजिस्टेशन के लिये ऑनलाइन उद्योग आधार की व्यवस्था की गयी है, जिसमें उद्योग आधार इकाई स्थापित होने के बाद उद्यमी स्वयं ऑनलाइन कर सकता है। वित्तीय वर्ष, 2019-20 के अन्तर्गत माह मई तक कुल 91 उद्योग आधार जारी किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में जनपद सुलतानपुर से चिन्हित मूंज क्राफ्ट उत्पाद के अन्तर्गत उद्योग/सेवा/ व्यवसाय क्षेत्र में बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु भौतिक लक्ष्य 15 एवं वित्तीय रू0 75 लाख प्राप्त हुआ है। 20 जून तक उद्यमियों से आवेदन पत्र मांगे गये हैं।बैठक में एडीएम (प्रशा0) ने पूंजी निवेश की समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद में नयी औद्योगिक इकाई स्थापित करने हेतु 10 पूंजी निवेशकों द्वारा 38.25 करोड़ रू0 का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसकी सहमती पत्र हस्ताक्षर करके उद्योग बन्धु को प्रेषित कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि उद्यम स्थापना में कोई समस्या आ रही हो तो समिति को अवगत करायें। बैठक में अरूण कुमार जायसवाल, सचिव सुलतानपुर औद्योगिक सहकारी सेवा समिति द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि मार्च, 2019 में ग्रामीण औद्योगिक आस्थान परिसर में सड़क के पुर्ननिर्माण कानपुर की बालाजी कान्ंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा प्रारम्भ किया गया था। सम्बन्धित प्रतिष्ठान द्वारा अधूरे निर्माण कार्य को नही कराया गया। अधूरा कार्य होने से आस्थान के सभी उद्यमियों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री जायसवाल ने यह भी अवगत कराया कि उक्त कम्पनी द्वारा बिना कार्य पूर्ण कराये ही विभाग द्वारा भुगतान भी प्राप्त कर लिया गया है। अधूरे कार्य पूर्ण कराये जायें व वसूली सम्बन्धित फर्म से की जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष, 2019-20 का लक्ष्य अभी प्राप्त नही हुआ है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) ने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का निर्देश उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र को दिये बैठक में उन्होंने उद्योग/व्यापार संगठनों की समस्याओं को सुना तथा ग्रामीण औद्योगिक आस्थान पयागीपुर की सड़कों की उच्चि करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य सहित बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। बैठक में उद्योग/व्यापारिक बन्धुओं ने अवगत कराया कि बैंकों द्वारा सहयोग नहीं दिया जाता है, बल्कि परेशान कर ऋण पत्रावलियों में लापरवाही बरती जा रही है, जिस पर तत्काल अंकुश लगाया जाये। एडीएम ने एलडीएम को निर्देशित किया कि बैंकर्स को निर्देशित करें कि उद्योग/व्यापारिक बन्धुओं की ऋण पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि व्यापार बन्धुओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सुबीर सरकार ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के 10 एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सुबीर सरकार, वाणिज्यकर अधिकारी, फिरोज अली, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, बालकृष्ण प्रजापति, अग्नि शमन अधिकारी, मनीराम सरोज, एलडीएम गोपाल जी प्रसाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल, प्रवीण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष व्यपार मण्डल, विजय प्रताप सिंह, राम निवास अग्रवाल, अरूण कुमार जायसवाल, हाशिम अब्दुल्ला, सर्वेश बरनवाल, राज कुमार अग्रहरि, सोमनाथ रावत, वरिष्ठ महामंत्री, मो0 इलियास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक कुमार पारोलिया सहित उद्योग बन्धु, व्यापारी बन्धु आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ